Monday, February 27, 2017

how to create professional blog in google ? -

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि Blog क्या होता है और एक सफल Blog के लिए कौन-सी बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है ?


और एक Professional और अच्छा दिखने वाला Blog बनाना कठिन है या आसान | तो दोस्तों मेरा जवाब होगा बिल्कुल आसान यदि आप मेरी बातों को Step by Step follow करते हैं, तो यह बिल्कुल ही आसान है | जितना आप सोच भी नहीं सकतें हैं | तो चलिए Blog बनाने से पहले Blog के बारे में कुछ जान लेते हैं-
दोस्तों Blog रोजाना नये-नये post के रूप में Update होने वाली एक प्रकार की व्यक्तिगत website ही है | जिसे हम हिन्दी में चिट्ठा कहते हैं | हर चिट्ठे में कुछ लेख, कुछ फोटो और आवश्यक बाहरी कड़ियाँ अर्थात Links होते हैं | जो चिट्ठा लिखता है उसे Blogger कहते हैं | चिट्ठा लिखने के इस कार्य को Blogging कहते हैं |
“Blog” शब्द का web log का ही संक्षिप्त रूप है blog का हिन्दी शब्द “चिट्ठा” सबसे पहले हिन्दी Blogger आलोक कुमार द्वारा दिया गया था | जो कि इन्टरनेट पर अब काफी Popular हो गया है | हिन्दी में लिखा जाने वाला पहला चिट्ठा “नौ दो ग्यारह” माना जाता है | जिसे आलोक कुमार द्वारा पोस्ट किया गया था |
Blog बनाने के लिए कई Website हैं, जैसे- Blogspot है, wordpress है |

जिन पर आसानी से खाता Create करके हम अपना Blogging का कार्य शुरू कर सकते हैं | Blogging के लिए सबसे बढ़ियाँ Blogspot ही माना जाता है, जो Google के Popular Products में से एक है | Blogspot पर Blogging शुरू करने के लिए Google पर एक Account होना आवश्यक है | यदि आप को Google पर खाता बनाने नहीं आता तो आप हमारी पिछली Video को जरूर देखें |
एक professional ब्लॉग कैसे बनाते हैं ये जानने के लिए नीचे दी गयी विडियो जरुर देखें और हमारे youtube चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें -

0 comments:

Post a Comment